एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तारीख संशोधित
महत्वपूर्ण
बिंदु :
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई तक
- जगदलपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तारीख संशोधित : कक्षा छठवीं में प्रवेश परीक्षा 31 मई को
- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए योग्यता कक्षा पांचवीं में न्यूनतम 50 प्रतिषत अंक से उत्तीर्ण होना अनिवार्य था लेकिन कोविड-19 के संक्रमण को देखते हए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा पहली से पांचवी तक जनरल प्रमोशन दिये जाने के कारण शर्तों को शिथिल किया गया है। बाकि शर्तें यथावत है जो विद्यार्थी पूर्व में फार्म जमाा कर चुके हैं उन्हें फिर से आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
- छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा विकासखण्ड बकावण्ड के ग्राम करपावण्ड, विकासखण्ड बस्तर में ग्राम-बेसाली (भानपुरी) एवं विकासखण्ड तोकापाल में संचालित एकलव्य आदर्श विद्यालय में कक्षा 6वीं सत्र् 2021 में प्रवेश हेतु परीक्षा की तिथि संशोधित की गई है।
- प्रवेश परीक्षा 31 मई 2020 दिन रविवार को सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक सम्पन्न किया जाएगा।
- पात्र विद्यार्थियों का डाटाबेस सहायक आयुक्त कार्यालय जगदलपुर जिला-बस्तर में जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2020 निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र एवं प्रवेश संबंधित नियमावली की अधिक जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त जगदलपुर से ले सकते हैं।
- महत्वपूर्ण लिंक 1) http://tribal.cg.gov.in
2) http://www.eklavya.cg.nic.in

No comments:
Post a Comment